{"_id":"573b56d64f1c1b5b26ac789d","slug":"adi-kailas-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार जून पहले सप्ताह में शुरू होगी आदि कैलास यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जून पहले सप्ताह में शुरू होगी आदि कैलास यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 17 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार आदि कैलास यात्रा पहली बार जून पहले सप्ताह में शुरूहो रही है। पहला यात्री दल छह जून को दिल्ली से रवाना होकर इसी दिन शाम को अल्मोड़ा पहुंचेगा। इससे पहले हर साल कैलास मानसरोवर यात्रा शुरूहोने के बाद आदि कैलास यात्रा शुरू होती थी। लेकिन इस बार आदि कैलास के लिए यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस यात्रा को पहले शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलास मानसरोवर यात्रा के साथ ही आदि कैलास यात्रा का आयोजन भी करता है। यह यात्रा भी जून से अक्तूबर तक चलती है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने बताया कि पिछले साल करीब 300 लोगों ने आदि कैलास यात्रा की थी लेकिन इस साल यात्रा शुरू होने से पहले ही अब तक 250 लोग एडवांस बुकिंग करवा चुके हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार यात्रियों की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
श्री गर्ब्याल ने बताया कि छह जून को पहला दल और आठ जून को दूसरा दल दिल्ली से आदि कैलास के लिए रवाना होगा। इन दो दलों में कुल 100 लोग यात्रा पर जाएंगे। कैलास मानसरोवर यात्रियों की तरह आदि कैलास यात्री भी पहले दिन शाम को अल्मोड़ा में विश्राम करके अगले दिन आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि केएमवीएन का एक दल यात्रा मार्ग का निरीक्षण करके लौट आया है। यात्रा मार्ग में इस बार यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन