फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   adhar card

आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी!

Tue, 19 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी के मामले नहीं थम रहे हैं। ताड़ीखेत विकासखंड के सौनी सहित कई गांवों में दर्जनों लोग इसका शिकार हुए हैं। दरअसल पिछले साल इन ग्रामीणों ने शिविरों में आधार कार्ड बनवाए। एजेंसियों ने कार्ड बनाने के नाम पर 50 से 200 रुपये की धनराशि ऐंठी और ग्रामीणों को पर्ची सौंप दी, लेकिन एक साल बाद भी आधार कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं। इंटरनेट पर अपडेट नहीं होने की सूचना प्राप्त हो रही है। आधार कार्ड नहीं होने से ग्रामीणों के न तो राशन कार्ड बन रहे हैं और ना ही उन्हें रसोई गैस की सब्सीडी मिल रही है।

ताड़ीखेत ब्लॉक में दिव्या, चंपा देवी, कमला देवी, केवलानंद पंत, सूरज उपाध्याय, कैलाश चंद्र कई ऐसे नाम हैं, जिनके साथ आधार कार्ड बनाने के नाम पर ठगी हुई है। कैलाश चंद्र का कहना है कि पिछले साल अप्रेल में गांव में शिविर लगाया गया था, जहां सभी ने आधार कार्ड बनाए। निर्माण एजेंसी ने सभी से 50 से लेकर 200 रुपये तक की धनराशि वसूली। आज तक जब कार्ड बनकर नहीं आए तो उन्होंने इंटरनेट पर सूचना खंगाली। नंबर फीड किया तो अपडेट नहीं होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।  ग्रामीण अब दूसरे आधार कार्ड के लिए भी आवेदन नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस के रानीखेत जिला महामंत्री अजय बबली ने कहा है कि आधार कार्ड निशुल्क बनाए जाते हैं। निर्माण एजेंसियां यदि इस तरह से ग्रामीणों के साथ छल कर रहे हैं तो प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed