{"_id":"5797c0524f1c1b2e6421f26f","slug":"accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दो शिक्षकों पर लगाया रेप का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने दो शिक्षकों पर लगाया रेप का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भनोली तहसील क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसका बच्चा पैदा होने के मामले में हाईकोर्ट में अगले माह के पहले सप्ताह में सुनवाई हो सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक शिक्षक का डीएनए मैच कर चुका है। हालांकि युवती का आरोप है कि दूसरे शिक्षक ने भी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
अब इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अगली कार्रवाई होगी। हालांकि युवती के बयानों और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दूसरे शिक्षक पर भी धारा 376 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि युवती से पैदा हुए बच्चे की भी कुछ माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई है।
विज्ञापन
क्या है मामला
बीती साल अप्रैल को भनोली तहसील के एक गांव में अविवाहित युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया था। युवती ने एफआईआर में क्षेत्र के दो अलग-अलग सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच महिला पुलिस को सौंपी गई थी। एक शिक्षक ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर डीएनए जांच कराने का आग्रह किया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर बच्चे और शिक्षकों के डीएनए की जांच की गई।
विज्ञापन
इनमें से एक शिक्षक का डीएनए मैच कर गया है। इस आधार पर पुलिस ने इस शिक्षक को धारा 376 के तहत दोषी पाया है। चूंकि युवती ने दूसरे शिक्षक पर भी रेप का आरोप लगाया है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 376 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। इस मामले में अगले माह के पहले सप्ताह में हाईकोर्ट में सुुनवाई संभव है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।