फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accused of bullying

सड़कों का सुधारीकरण कर रही कंपनियों पर धमकाने का आरोप

Sat, 25 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 25 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में सड़कों का सुधारीकरण कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं पर स्थानीय लोगों को डराने, धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित सामाजिक कार्यकर्ता आनंद बिष्ट ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर तीन दिन में सार्थक कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


 एडीबी द्वारा द्वाराहाट-दूनागिरि, बिंता-ईड़ा, रानीखेत-मासी आदि सड़कों का सुधारीकरण करवाया जा रहा है। यह कार्य एमडीएल कंपनी कर रही है। इन मोटर मार्गों में लंबे समय से सुधारीकरण का कार्य बंद पड़ा था, इस मामले में पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व में आंदोलन की चेतावनी दी थी, शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने एडीबी और लोनिवि के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली थी।
विज्ञापन


जिसमें तय हुआ था कि 25 जून से सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट के साथ सड़कों का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। बिष्ट का आरोप है कि शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे उन्हें कंपनी के एक पेटीदार ने मोबाइल फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिष्ट ने इसकी सूचना पुलिस में दी। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि चेतावनी से बिष्ट का परिवार भयभीत है। एसडीएम को भेजे ज्ञापन में तीन दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में प्रधान संगठन अध्यक्ष, महामंत्री सहित तमाम प्रधानों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed