फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Accusation of sanitation campaign on administration

प्रशासन पर स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने का आरोप

Sun, 17 Dec 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 17 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Accusation of sanitation campaign on administration
चौखुटिया में स्वच्छता को लेकर हुई बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा सेवा समिति और व्यापारियों की बैठक में प्रशासन द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध न कराने पर रोष जताते हुए स्वच्छता अभियान को पलिता लगाने के आरोप लगाया। बैठक में कहा गया कि एक ओर प्रदेश और केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर व्यापक अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर अधिकारियों को असहयोगात्मक रवैए से अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है।

विज्ञापन


बैठक में कतिपय दुकानदारों द्वारा स्वच्छक के मानदेय के लिए धनराशि जमा न करने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। लोगों का कहना था कि पिछले एक साल से गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके चलते स्वच्छता अभियान जारी रखना मुमकीन नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


इस मौके पर कुछ लोगों ने नगर पंचायत का शासनादेश जारी होने के बावजूद नगर पंचायत के गठन में हो रहे विलंब पर असंतोष जताते हुए शासन-प्रशासन से इस पर शीघ्र कार्रवाई करने के साथ ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग की। तय किया गया कि इसके लिए आगामी इक्कीस दिसंबर को दिन में ग्यारह बजे बैठक के बाद तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। कतिपय वक्ताओं की राय थी कि भौगोलिक लिहाज से यदि ग्राम बाखली के ग्रामीण नगर पंचायत से बाहर होना चाहते हैं तो शासन को उस पर भी विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रामगंगा सेवा समिति के एलडी मठपाल, डा. कुलदीप बिष्ट, पूरन संगेला, जीवन नेगी, गोविंद गिरी, गिरधर खत्री, गंगासिंह रावत, परमानंद सती, पृथ्वीपाल जोशी, किसन संगेला, राजेंद्र कांडपाल, राजू पंाडे, कैलाश पांडे, प्रेम घनस्याल, सुंदर सुरेंद्र मेहरा, राजेश अग्रवाल, मनोहर तिवारी, आनंद हर्बोला, हीरालाल वर्मा, हरीश तिवारी, मोहन गोस्वामी, महेश वर्मा, गौरव जोशी, केवल रावत, रमेश नेगी, सुनील आदि कई लोग मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed