{"_id":"5801171a4f1c1b4a2c28ecb9","slug":"abvp-workers-were-off-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परिसर बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परिसर बंद कराया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यू कार्यालय में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव 20 अक्तूबर से पहले कराने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परिसर में हंगामा मचाया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परिसर भी बंद करा दिया और डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बिना फोर्स से चुनाव कराने में असमर्थता जता दी। बाद में एबीवीपी कार्यकर्ता कुछ देर धरने पर बैठे। एबीवीपी कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में नहीं होने पर लौट गए। डीएसपी ने उन्हें एसएसपी से शाम को वार्ता कराने का आश्वासन दिया। शाम को एबीवीपी कार्यकर्ताओं की एसएसपी से वार्ता जारी थी।
विज्ञापन
पुलिस बल के अभाव में एसएसजे परिसर में 15 अक्तूबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। एबीवीपी कार्यकर्ता 20 अक्तूबर से पहले छात्रसंघ चुनाव कराने पर अड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर परिसर में नारेबाजी की और डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। मांग नहीं मानने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसके बाद दिन में परिसर बंद करा दिया। बाद में उनकी परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी से वार्ता हुई। वार्ता में प्रो. पथनी ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के बिना छात्रसंघ चुनाव कराने में असमर्थता जता थी। इससे छात्र नहीं माने। सूचना मिलने पर कोतवाल पीएल वर्मा के
विज्ञापन
नेतृत्व में पुलिस भी परिसर पहुंच गई।
बाद में एबीवीपी कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कुछ देर धरने पर बैठे, लेकिन कार्यालय में एसएसपी मौजूद नहीं थे। डीएसपी रवींद्र सिंह टोलिया ने एबीवीपी कार्यकर्ता की शाम को एसएसपी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। शाम को एसएसपी दलीप सिंह कार्यालय पहुंचे। उनकी एबीवीपी कार्यकर्ताओं से वार्ता चल रही है। कार्यकर्ता 20 अक्तूबर से पूर्व छात्रसंघ चुनाव करने की मांग पर अड़े हैं। इधर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी की 20 अक्तूबर से पूर्व चुनाव कराने की मांग का विरोध किया है। एनएसयूआई का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव 20 अक्तूबर को बाद होने चाहिए।