{"_id":"57d05bdb4f1c1b6474317cb9","slug":"abvp-workers-to-enter-the-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश नहीं देने से एबीवीपी कार्यकर्ता भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश नहीं देने से एबीवीपी कार्यकर्ता भड़के
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से 40 प्रतिशत अंकों के साथ बीए और बीकॉम उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परिसर में ही एमए, एमकॉम में प्रवेश नहीं देने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को परिसर के फीस काउंटर से कुमाऊं विवि की प्रवेश विवरणिकाओं को फाड़ दिया। एबीवीपी कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने परिसर में ही विवरणिकाओं को जला कर नष्ट कर दिया और परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कार्यकर्ताओं ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से 40 प्रतिशत अंकों के साथ बीए और बीकॉम उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एमए, एमकॉम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बीए, बीकॉम 40 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को एसएसजे परिसर में एमए और एमकॉम में प्रवेश दे दिया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब विवि प्रशासन बीए, बीकॉम 45 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को ही एमए, एमकॉम में प्रवेश दे रहा है। इस व्यवस्था से परिसर से बीए और बीकाम उत्तीर्ण करीब 1100 से अधिक छात्र-छात्राएं एमए, एमकॅाम में प्रवेश पाने से वंचित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन ने एमए, एमकॉम में प्रवेश के लिए बीए, बीकॉम में 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य कर दिया है। जबकि कुमाऊं विवि की विवरणिका में स्थानीय छात्रों को 40 प्रतिशत अंक लाने पर भी एमए, एमकॉम में प्रवेश देने का स्पष्ट उल्लेख है।
विज्ञापन
परिषद कार्यकर्ता इस मामले में परिसर की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने बताया कि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत ने इस संबंध में कुमाऊं विवि नैनीताल प्रशासन से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित पांडे, गणेश बगड़वाल, ललित बिष्ट, ललित मोहन, रविशंकर, आशीष जोशी, प्रशांत बोरा, दीपक उप्रेती समेत काफी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन