फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ABVP effigy of the CM and MLA

एबीवीपी ने सीएम और विधायक का पुतला जलाया

Tue, 24 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Tue, 24 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
ABVP effigy of the CM and MLA
 जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में देने की तैयारी पर विभिन्न संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौघानपाटा में मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक मनोज तिवारी का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के जिला अस्पताल को पीपीपी मोड में देने की तैयारी का विरोध किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं निजी हाथों में देना जनता के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश सह मंत्री राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि एक ओर स्थानीय विधायक अस्पताल में डाक्टरों और सुविधाओं के लिए अनशन पर बैठने का नाटक करते हैं। दूसरी ओर विधायक अस्पताल को पीपीपी मोड में देने के मामले में चुपी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल ने कहा कि अब तक अस्पतालों में सफाई और भोजन व्यवस्था निजी हाथों में दी गई थी। उससे स्थिति और बिगड़ गई। अब अस्पताल को निजी हाथों में सरकार देने जा रही है। अस्पताल को पीपीपी मोड में देने के बजाए डाक्टरों और सभी स्टाफ की नियुक्ति करनी चाहिए।   प्रदर्शन में प्रदेश पार्षद कमलेश भाकुनी, नगर मंत्री राहुल खोलिया, अंकित पांडे, पंकज मेहता, पूरन नगरकोटी, अक्षय सुयाल, आशीष जोशी दयाशंकर, चंदन गैड़ा, हेम बिष्ट, प्रमोद लोहनी, कमल कपिल, ललित सतवाल, विनोद लटवाल, अभिलाष वर्मा, धीरज शाह, भूमित बिष्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed