फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aapda in almora

भर भराकर गिर गया पुराना मकान, मवेशी की मौत, एक मजदूर घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Aapda in almora
एनटीडी में धाराशायी हुआ मकान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर से सटे एनटीडी इलाके में शनिवार सुबह एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया। दुर्घटना में एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक मजदूर घायल हो गया। गंभीर चोट के चलते घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गृह स्वामी का परिवार बगल में दूसरे मकान में रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद सिंह का एनटीडी में दो मंजिला मकान है। जिसमें ऊपरी मंजिल पर में एक नेपाली मजदूर बहादुर और नीचे के तले में दो गायें बंधी रहती हैं। शनिवार सुबह लगभग 5.40 बजे मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। उस समय नेपाली मजदूर कमरे के अंदर था जिसे गंभीर चोट लगी। जबकि नीचे के तले में दो गायें बंधी हुई थीं। जिसमें एक गाय की मलबे में दबकर मौत हो गई। नजारा देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। घायल मजदूर को उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मलबे में दबी गाय का शव बाहर निकाला। नेपाली मजदूर के अनुसार मकान में रखा उसका बिस्तर, सामान और करीब छह हजार की नकदी भी मलबे में दब गई। सभासद सौरभ वर्मा ने पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया जबकि स्थानीय निवासी अरविंद रौतेला आदि ने पीड़ित को आर्थिक मदद भी दी। लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना था और लगातार तीन चार दिन से हो रही बारिश के कारण अचानक गिर गया। इधर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, आपदा, एसडीआरएफ और राजस्व की टीम ने मौके पर जाकर दुर्घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मकान काफी पुराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed