फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   AAP in Almora

प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को नोटिस देने के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
AAP in Almora
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को नोटिस देने के मामले में आप कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में धरना देकर विरोध, प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने नोटिस की प्रतियां जलाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वहां हुई सभा को संबोधित करते हुए आप कुमाऊं प्रभारी अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। भाजपा हिंदुत्व का दावा करती रही वह पूूरी तरह छलावा साबित हुआ है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनते ही मां गंगा को उसका खोया सम्मान वापस दिलाएंगे लेकिन सरकार ने पिछले चार साल से जनता को धोखा दिया। मुख्यमंत्री गंगा के अस्तित्व पर खामोश बैठे हैं। जब आप कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित और स्थानीय लोग मां गंगा के सम्मान के लिए उतरे तो भाजपा सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को नोटिस भेज दिया। वक्ताओं ने कहा कि मां गंगा के अस्तित्व के लिए लड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य भी है और धर्म भी। कहा कि आप कार्यकर्ता नोटिस और मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और वह लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। मां गंगा के सम्मान में वह जेल भी जाने के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नोटिस की प्रतियां भी जलाईं। इस मौके पर पार्टी के आनंद सिंह बिष्ट, रोहित सिंह, प्रकाश चंद्र कांडपाल, नंदन लाल साह, नीरज सिंह, खलील अहमद, दीप चंद्र लोहनी, देव सिंह, खीम पाल, दानिश कुरैशी, देवेश, अतुल मेहरा, गौरव बिष्ट, लक्ष्मण गिरी, सुशांत जोशी, राहुल बिष्ट, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed