फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A part of the temple was broken during parking construction, dispute

Almora News: पार्किंग निर्माण के दौरान मंदिर का एक हिस्सा टूटा, विवाद

Sun, 16 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
A part of the temple was broken during parking construction, dispute
अल्मोड़ा। नगर के मालरोड में केमू स्टेशन के पास पार्किंग निर्माण के दौरान यहां स्थित मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे विवाद हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर समिति ने जानबूझकर मंदिर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह विवाद को सुलझाया और जल्द क्षतिग्रस्त हिस्से के निर्माण का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

केमू स्टेशन के पास 2.5 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को निर्माण कार्य के दौरान स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे यहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मंदिर समिति ने केमू और कार्यदायी संस्था पर जानबूझकर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने निर्माण के दौरान जेसीबी से मंदिर को नुकसान पहुंचने की बात कही। कुछ देर बाद ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मंदिर समिति को जल्द मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने का आश्वासन देकर विवाद शांत किया।
विज्ञापन

--
कोट
पार्किंग निर्माण के दौरान मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द ठीक किया जाएगा। - गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, सदर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
जानबूझकर मंदिर को तोड़ा गया। प्रशासन ने इसे जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद विवाद की कोई स्थिति नहीं है। - बद्री विशाल अग्रवाल, अध्यक्ष, ब्रह्मानंद सरस्वती मंदिर, केमू स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed