फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A modern bus station and depot will be built in Ranikhet at a cost of Rs 9.03 crore.

Almora News: रानीखेत में 9.03 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस स्टेशन व डिपो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
A modern bus station and depot will be built in Ranikhet at a cost of Rs 9.03 crore.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से जर्जर हालत में संचालित हो रहे रानीखेत रोडवेज स्टेशन के नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शनिवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर 9.03 लाख की लागत से बनने वाले नए रोडवेज स्टेशन एवं डिपो भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


परियोजना के तहत पुराने बस स्टेशन और डिपो भवन को ध्वस्त कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान रोडवेज डिपो का रखरखाव और बसों के संचालन संबंधी कार्य अस्थायी रूप से नगर से करीब नौ किलोमीटर दूर ताड़ीखेत स्थित परिसर से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक महाप्रबंधक धर्मानंद जोशी ने बताया कि निर्माण अवधि में यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि रानीखेत पर्यटन और सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर है, ऐसे में यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज स्टेशन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि नया बस स्टेशन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नगर की पहचान को भी नई दिशा देगा।
वहां मंडल अध्यक्ष ललित महरा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो साहिल बेलवाल, उमेश पंत, मनीष भैसोड़ा, खजान पांडे, देवाशीष डोबरियाल, दर्शन महरा आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed