फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A leopard was spotted with its prey in its jaws, causing panic among the people in almora

Almora News: जबड़े में शिकार दबाए दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Fri, 23 Jan 2026 12:01 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 23 Jan 2026 12:01 PM IST
सार

अल्मोड़ा के विश्वनाथ क्षेत्र में तेंदुए के अपने जबड़े में शिकार दबाए दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है।

विज्ञापन
A leopard was spotted with its prey in its jaws, causing panic among the people in almora
विश्वनाथ क्षेत्र में विडियों में शिकार के साथ नजर आता तेंदुआ। - फोटो : स्रोत- विडियों ग्रैब

विस्तार

अल्मोड़ा नगर के पास स्थित विश्वनाथ क्षेत्र में एक तेंदुए के अपने जबड़े में शिकार दबाए दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है। इस मंजर को एक राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया जो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ अपने शिकार के साथ नजर आ रहा है। बुधवार रात हुई इस घटना के बाद बृहस्पतिवार सुबह से तेंदुए का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा है। तेंदुओं की सक्रियता बढ़ने से विश्वनाथ, बख, बजवाड़, खेरदा, मुना, चौनुली आदि क्षेत्रों में दहशत बढ़ गई है। हालात ये हैं कि अब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें हर रात तेंदुओं की गुर्राहट सुनाई देती है। ऐसे में शाम होते ही लोग घरों के भीतर कैद रहने का मजबूर हैं। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने प्रभावित क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता पता करने के लिए गश्त कर लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन

वन विभाग ने पिंजरों और ट्रैप कैमरों की जांच की

अल्मोड़ा वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने झिझाड़, तल्ला किरड़ा, पतनियानैल, भैसोड़ी आदि प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर ग्रामीणों को मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए जागरूक किया। वन विभाग की टीम ने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में भी प्रतिभाग किया। टीम ने रानीधारा, मल्ला जोशी खोला, भैसोड़ी और मटेला गांव में लगाए पिंजरों और ट्रैप कैमरों की जांच की। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुओं की दहशत से लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। अगर लोग वन विभाग की ओर से की जा रही अपीलों पर गंभीरता दिखाएं तो मानव वन्यजीव संघर्ष पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed