{"_id":"69e514825e10fee512020520","slug":"a-huge-tree-fell-on-the-roof-of-a-house-in-makedi-a-major-accident-was-averted-almora-news-c-232-1-alm1019-142368-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मकेड़ी में मकान की छत पर गिरा विशालकाय पेड़, बड़ा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मकेड़ी में मकान की छत पर गिरा विशालकाय पेड़, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के मकेड़ी क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां विशालकाय चीड़ का सूखा पेड़ अचानक टूटकर एक मकान की छत पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
मकेड़ी निवासी वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद नीरज पंत के मकान की छत पर विशालकाय पेड़ भरभराकर गिर गया। घटना के समय घर के भीतर मौजूद लोग अचानक हुई जोर की आवाज सुनकर सहम गए । उन्होंने जब बाहर निकलकर देखा तो छत पर पेड़ गिरा हुआ था। गनीमत यह रही कि उस समय छत पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
इस हादसे में मकान की छत पर लगा हुआ सोलर सिस्टम और पानी की टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पेड़ के भारी दबाव के कारण मकान के एक हिस्से में हल्की दरारें भी आईं हैं। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और छत से इस पेड़ को हटाने का कार्य किया। भवन स्वामी नीरज पंत ने बताया कि यह सूखा पेड़ लंबे समय से घर के लिए खतरा बना हुआ था। अभी भी मकान के आसपास कई पेड़ ऐसे हैं जो मकान के खतरा बने हुए हैं।उन्होंने प्रशासन से इन पेड़ों को जल्द हटाने की मांग की है।