फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A crowd of people who can hear the ramkatha in the Dole Ashram

डोल आश्रम में रामकथा सुनने उमड़ रही लोगों की भीड़

Sat, 28 Apr 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
A crowd of people who can hear the ramkatha in the Dole Ashram
डोल आश्रम में रामकथा सुनते वित्त मंत्री प्रकाश पंत और अन्य। - फोटो : अमर उजाला

श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम कनरा डोल आश्रम में आठवें दिन श्री राम कथा सुनाते हुए प्रसिद्ध रामकथा वाचक संत मुरारी बापू ने कहा कि सत्य की ध्वजा फहराने वालों को अवसरवाद के पीछे नहीं जाना चाहिए। साधना तो चित्त और शुद्धि के लिए है। श्री यंत्र के पीछे विज्ञान भी काम कर रहा है। श्री रामचरित मानस में नौ सम्राटों की कथा है। इसमें दो राजा और भी हैं जो आध्यात्मिक सम्राट हैं। एक राजा माया से उत्पन्न किया गया काल्पनिक सम्राट है। मानसश्री में देवराज इंद्र की कथा भी बीच-बीच में आती है। मानस की कथा में पहला सम्राट हिमाल, दूसरा महिपति महाराजा मनु, तीसरा सार्वभौम राम पिता दशरथ, चौथा जनक, पांचवां लंकेश, छठा बाली, सातवां सुग्रीव, आठवां विभीषण, नौवां अंगद है।  

विज्ञापन


 जिस घर में नारी नहीं पूजी जाती है वहा देवता भी निवास नहीं करते हैं। जिसके पास कुछ है वह गर्व करे तो यह सराहनीय तो नहीं, लेकिन क्षम्य तो है। जिस घर में सब लोग खुश रहते और संस्कारी होते हैं समझो वहां श्री है। जो गुरु की शरण में शरणागत है वह अमीर है। रोने के दो कारण होते हैं। पहला कि हम आपके कारण जी रहेे थे। दूसरा यह है कि मैंने इतनी बडी संपदा की सेवा की फिर भी उसे पहचान नहीं सका।
विज्ञापन


किसी बुद्ध पुरुष को कष्ट नहीं देना चाहिए। उनके मुख से जो भी शब्द निकल जाए उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। गुरु फल नहीं देते बल्कि सुफल देते हैं। भरत की यात्रा प्रभु श्री राम को पाने जबकि  हनुमान की यात्रा सीता को खोजने के लिए थी। रामकथा आंसुओं, त्याग, समर्पण और प्रेम की कथा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,  विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed