{"_id":"113-95136","slug":"Almora-95136-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने पीएचडी धारकों का मुद्दा संसद में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने पीएचडी धारकों का मुद्दा संसद में उठाया
Almora
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने 2009 से पूर्व पंजीकृत पीएचडी धारकों को यूजीसी रेग्यूलेशन-2009 से छूट दिए जाने का मुद्दा शून्यकाल के दौरान संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से पूर्व शोध कर चुके युवाओं को उच्च शिक्षा में शिक्षण कार्य से बाहर करना चिंताजनक है।
संसद में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सांसद ने कहा कि देश में जहां उच्च शिक्षा में शिक्षकों का अभाव है वहीं उत्तराखंड में हजारों की संख्या में पीएचडी उपाधिधारी उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी द्वारा रेग्यूलेशन 2009, नेट और स्लैट की अनिवार्यता के कारण 2009 से पूर्व मानकों के साथ शोध पूरा कर चुके हजारों युवाओं के साथ भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप कर निमयों में पूर्व की तरह स्थिलता देने की मांग की, ताकि उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों के युवाओं को उच्च शिक्षा में शिक्षण कार्य में लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि यूजीसी रेग्यूलेशन 2009 की बाध्यता के चलते पीएचडी धारकों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। इधर उत्तराखंड पीएचडी उपाधिधारक संघ ने सासंद द्वारा इस मुद्दे को संसद में उठाए जाने का स्वागत किया है। आशा जताई है कि समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। संगठन के जिला संयोजक डा. रवि जोशी डा. इंदिरा राणा, डा. पुष्कर बिष्ट, डा. नारायण सिंह बिष्ट, डा. आशा शैली, डा. मनोज बिष्ट, डा. महेंद्र कुमार, डा. कमलेश आर्या, डा. जीएस पांडे, डा. पीएस बोरा, डा. साक्षी तिवारी, डा. अनिल कुमार, डा. नवीन शर्मा, डा. सुनील पंत, डा. अमित कुमार आदि ने इसके लिए सांसद का आभार जताया है।