{"_id":"113-95132","slug":"Almora-95132-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद में नामांकन आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद में नामांकन आज
Almora
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद में सभासद चुनाव का नामांकन शनिवार को होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी रिटर्निंग आफिसर होंगे। एसडीएम ने छावनी कार्यालय में नामांकन की व्यवस्थाएं देखी। इधर सातों वार्डों के लिए शुक्रवार देर शाम तक 53 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नाम वापसी 16 दिसंबर तक है जबकि मतदान 11 जनवरी को होगा।
छावनी परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी ने नामांकन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह से जानकारी हासिल की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। कैंट बोर्ड में सात वार्ड हैं, 12071 मतदाताओं में से 6666 पुरुष तथा 5405 महिला मतदाता हैं। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को छावनी कार्यालय, नरसिंह मैदान, बैंक बिल्डिंग, सीतापुर आंख अस्पताल, मालरोड, नेशनल इंटर कालेज और छावनी औषधालय में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक कुल 53 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।