{"_id":"113-92467","slug":"Almora-92467-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान में बच्चों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान में बच्चों ने मचाई धूम
Almora
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लाक संसाधन केंद्र में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत आयोजित प्राथमिक और जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में मोहित, संदीप रावत, चित्र में पार्वती, हिमांशु, कविता में आनंद, कल्पना और सामान्य ज्ञान में विवेक, आशुतोष प्रथम रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलरों, शैक्षिक स्टाल में चौखुटिया व निबंध में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार ललित प्रसाद पांडे, मंजू शर्मा, नीमा कांडपाल और आशा वर्मा, सर्वश्रेष्ठ भोजन माता अनुराधा, सावित्री, लक्ष्मी और सर्वश्रेष्ठ प्रबंध समिति का पुरस्कार ककड़खेत को दिया गया। इस दौरान बीआरसी समन्वयक चंद्रा दत्त पांडे, बीईओ गणेश पाठक, एबीडीओ पंकज कांडपाल, जिला पंचायत सदस्य राधा पांडे, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रराम, ब्लाक प्रमुख बिशन राम, बलवंत अधिकारी आदि मौजूद थे।
स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जीआईसी चौखुटिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राजकीय जूनियर हाईस्कूल में कई प्रतियोगिताएं हुई। मासी, भगोती, पटलगांव, धामदेवल, कलरों, जौरासी, खीड़ा, गोदी, तड़ागताल, योगसैंण, सिमलखेत, पंडुवाखाल तथा भटकोट आदि क्षेत्रों में भी कई कार्यक्रम हुए।