{"_id":"113-90183","slug":"Almora-90183-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यस्त बाजारों में नहीं बिकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यस्त बाजारों में नहीं बिकेंगे पटाखे
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली पर नगर के मुख्य बाजार में पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने व्यापारियों की बैठक लेकर आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्थानों का निर्धारण कर दिया है। मालरोड, एनटीडी, धारानौला में ही पटाख बाजार लगेगा। इन स्थानों पर कोई भी व्यापारी बगैर लाइसेंस के पटाखे नहीं बेच पाएगा।
कोतवाली में हुई बैठक में तय हुआ कि माल रोड में गोविंद बल्लभ पंत पार्क के सामने, धारानौला में रामलीला ग्राउंड, एनटीडी को आतिशबाजी मार्केट के लिए तय किया गया। उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट ने विक्रेताओं से निर्धारित स्थान पर ही पटाखे लगाने को कहा। बैठक में कोतवाल पीएल वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, नगर महासचिव दीप जोशी, हरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।