{"_id":"113-90107","slug":"Almora-90107-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघौड़िया तक सड़क नहीं बनवा पाई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघौड़िया तक सड़क नहीं बनवा पाई सरकार
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नैनीताल जिले की सीमा से लगे दूरस्थ क्षेत्र दोघौड़िया तक सड़क निर्माण नहीं होने से कई गांवों के लोग आज भी यातायात सुविधा से वंचित हैं। दो दशक से सड़क निर्माण की मांग उठ रही है, पर आज तक कुछ नहीं हुआ। है।
दोघौड़िया लमगड़ा तहसील का दूरस्थ गांव है। शहरफाटक कस्बे से गांव की दूरी करीब नौ किमी है। क्षेत्रवासी पैदल ही आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 में शहरफाटक से दोघौड़िया तक लोनिवि सड़क के लिए सर्वे कर चुका है। विभाग ने आंगणन तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है, मगर कोई प्रगति नहीं हुई। ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि यदि सड़क बन जाती है तो क्षेत्र के डोल, डामर, क्वेटा, दोघौड़िया के अलावा नैनीताल जिले के थली, मोहनगांव, हरीनगरी, मैतोली आदि गांव भी सड़क से जुड़ जाएंगे।
डीएम को ज्ञापन देने वालों में डोल की प्रधान कलावती देवी, डामर के प्रधान पानदेव, बीडीसी सदस्य हरिनगर थली भागीरथी देवी समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।