{"_id":"113-89995","slug":"Almora-89995-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे, मुर्गे समेत पिकअप खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडे, मुर्गे समेत पिकअप खाई में गिरी
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। पिकअप यूके-05 सीए-0538 बुधवार को हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रहा था। इसमें अंडे, मुर्गे लदे थे। देर रात करीब 12 बजे यह वाहन दन्यां बाजार से एक किमी पहले असंतुलित होकर 100 मीटर नीचे आईटीआई परिसर में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि पिकअप को पिथौरागढ़ निवासी मनोज कुमार चला रहा था। दुर्घटना में उसे मामूली चोट आई। दुर्घटना में पिकअप में लदे करीब 200 मुर्गे मर गए और हजारों अंडे टूट कर खराब हो गए। दुर्घटनास्थल के पास सड़क की दीवार लंबे समय से टूटी है। माना जा रहा है कि रात में लगे कोहरे के कारण चालक ने संतुलन खो दिया।
विज्ञापन