फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना के मां आनंदमयी राजकीय इंटर कालेज में आयाजित प्रांतीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए रहे। सब जूनियर 18 किग्रा तक भार वर्ग में बागेश्वर के अमन पांडे और 21 किग्रा से 23 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के ही ललित ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

23 से 25 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के गोविंद सिंह और बागेश्वर के दिनेश दानू ने स्वर्ण पदक और अल्मोड़ा के कृष्ण सिंह ने रजत पदक जीता। 27 किग्रा से 29 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के अनिल देव ने स्वर्ण, हरिद्वार के रोहित पवार ने रजत, 32 से 35 किलो भार वर्ग में बागेश्वर के तरुण कुमार ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ के गौरव बेलवाल ने रजत, 35 से 38 किग्रा भार में ऊधमसिंहनगर के प्रतीक राय ने स्वर्ण, बागेश्वर के करन देव ने रजत, 38 से 41 किलो वर्ग में ऊधमसिंहनगर के राजेंद्र सिंह ने स्वर्ण, पिथौरागढ़ के हर्षित पंत ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सब जूनियर 41 किलो से अधिक भार वर्ग में बागेश्वर के भूपेंद्र रावत ने स्वर्ण, चंपावत के पवन कुमार ने रजत, जूनियर बालक 35 किग्रा से कम भार वर्ग में चंपावत के जाहिद ने ऊधमसिंहनगर के अनिल को, पिथौरागढ़ के सोहेल ने अल्मोड़ा के सागर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। 35 से 28 किलो भार वर्ग में बागेश्वर के पंकज ने चंपावत के मनोज को, 41 किलो भार वर्ग में नैनीताल के मानस ने ऊधमसिंहगर के गोकुल को हराया। 35 किलो से नीचे भार जूनियर वर्ग बालक में बागेश्वर के राहुल दानू ने चंपावत के जाहिद अली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर बालिका 22 किलो भार वर्ग में चंपावत की नीलम चंद्र को स्वर्ण, चंपावत की हिमानी वर्मा को रजत, 32 किलो भार वर्ग में बागेश्वर की नेहा खाती को स्वर्ण, अल्मोड़ा की पूर्णिमा ने रजत पदक जीता। 38 किलो से अधिक भार वर्ग में बागेश्वर की वंदना खेतवाल, अल्मोड़ा की ज्योति बिष्ट ने फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का संचालन कैलाश डोलिया, नवीन लाल वर्मा ने किया। आयोजन में मीनाक्षी जोशी, श्रीकृष्ण उप्रेती, अशोक बनकोटी, डा. बृजेश डसीला, गिरीश बिष्ट, राकेश परिहार, कुशाल धपोला, नवीन बिष्ट, अश्विनी नेगी, कमलेश तिवारी, कुंदन कालाकोटी, मनोज रावत, एनडी पांडे, प्रधानाचार्य एमपी आर्या, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश शाही, हरीश ढेला, उम्मेद मनराल, हरीश सिंह मेहता, नंदन सिंह कार्की आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में 13 जिलों के करीब 300 से अधिक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी तैनात नहीं हुए डाक्टर
धौलछीना (अल्मोड़ा)। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजकों ने मैचों के दौरान चोट आने पर खिलाड़ियों के प्राथमिक उपचार के लिए डाक्टर तैनात करने की मांग की थी लेकिन संसदीय सचिव मनोज तिवारी के निर्देशों के बावजूद दूसरे दिन भी डाक्टर नहीं भेजे गए। इस कारण कई खिलाड़ियों को इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक में भेजना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये से आयोजकों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed