फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पांच से संशोधित होगी विधानसभा की वोटर लिस्ट

पांच से संशोधित होगी विधानसभा की वोटर लिस्ट

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम विनोद कमार सुमन ने सभी एसडीएम से विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट को संशोधित कराने को कहा है। इसे अगली एक जनवरी की आयुसीमा के आधार पर बदला जाएगा। इसके तहत नाम समेत बूथ भी बदले जाने हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम, तहसीलदारों को राजनीतिक दलों के साथ बैठकर विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के परिवर्तन की सूची 20 अक्तूबर तक बनाने को कहा। ताकि 20 अक्तूबर की बैठक में इसे अंतिम रूप देकर सीईओ देहरादून को भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को संशोधित सूची प्रकाशन, पांच से एक दिसंबर तक दावे, आपत्तियां दर्ज होंगी। दावे, आपत्तियों का निस्तारण 12 दिसंबर को होगा। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदेय स्थलों के बारे में जो शिकायतें जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिली थी, उनका समाधान किया जाए। बैठक में एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम सदर रिंकू बिष्ट, भनोली के अनिल चन्याल, रानीखेत के एपी वाजपेयी, तहसीलदार धनी राम, एआरओ एमसी जोशी समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 515231 मतदाता
अल्मोड़ा। जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 515231 मतदाता हैं। इनमें 262650 पुरुष, 252581 महिलाएं हैं। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के कुल 89845 मतदाताओं में 43729 पुरुष, 46116 महिलाएं, सल्ट के 92372 मतदाताओं में 46575 पुरुष, 45797 महिलाएं, रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के 78198 मतदाताओं में 40189 पुरुष, 38009 महिलाएं, सोमेश्वर के 81764 मतदाताओं में 41772 पुरुष, 39992 महिलाएं, अल्मोड़ा में 85242 मतदाताओं में 44197 पुरुष, 41045 महिलाएं, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 87810 मतदाताओं में 46188 पुरुष, 41642 महिलाएं हैं। जिले के कुल 787 मतदेय स्थलों में द्वाराहाट, अल्मोड़ा में 128-128, सल्ट में 131, रानीखेत में 124, सोमेश्वर में 126, जागेश्वर में 150 बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed