{"_id":"113-89869","slug":"Almora-89869-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कृषि तकनीक से उत्पादन बढ़ाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कृषि तकनीक से उत्पादन बढ़ाएं किसान
Almora
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। इफ्को की ओर से हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत दाड़िमखोला में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने काश्तकारों को कृषि तकनीकों की जानकारी दी। इफ्को को मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस सरोहा ने कहा कि काश्तकार नई तकनीक से खेती करें और आय बढ़ाएं।
कृषि विज्ञान केंद्र मटेला के सह निदेशक डा. बीडी सिंह ने रबी फसलों, धान, दलहन और तिलहन की वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में बताया। उन्होंने गेहूं, सरसों, सब्जी बुवाई की विधि, उर्वरकों की मात्रा, उपयोग की विधि की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी, ग्राम प्रधान देवेंद्र नयाल, प्रगतिशील किसान आनंद सिंह, सुंदर सिंह, कमला देवी, प्रताप राम, महेंद्र सिंह समेत 65 किसानों ने भाग लिया।
योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएं: डा. सक्सेना
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में हुए सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी डा. अभय सक्सेना ने साधन सहकारी समिति सचिवों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ काश्तकारों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इफ्को के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस सरोहा ने जिंक सल्फेट, सल्फर बेंटोनाइट, जैव उर्वरक आदि के बारे में बताया। इफ्को के संयोजन में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहायक निबंधकसीएस पांगती ने की। प्रशिक्षण में साधन सहकारी समिति सचिवों, एडीओ (सहकारिता) ने भाग लिया।