{"_id":"113-89168","slug":"Almora-89168-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में दौड़ेंगी केंद्रीय विद्यालय की गरिमा और प्रीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद में दौड़ेंगी केंद्रीय विद्यालय की गरिमा और प्रीति
Almora
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलियानौला (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा गरिमा जोशी और प्रीति लोहनी 14 अक्तूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रही राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। दोनों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता से पूर्व दोनों देहरादून में पांच दिनी अभ्यास के लिए रवाना हो गई हैं। चिलियानौला निवासी गरिमा जोशी 800, 1300 और 3000 मीटर की दौड़ में भाग लेंगी। जबकि प्रीति 800 मीटर, 4 गुणा 4 रिले दौड़ में भाग लेंगी। दोनों शिक्षिका चेतना के नेतृत्व में देहरादून रवाना हुई हैं। गरिमा ने पिछले दिनों प्रदेश स्तरीय खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और प्रीति ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. माला तिवारी ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। पूर्व विधायक करन माहरा, खेल प्रशिक्षक एसएस माहरा, ललित बिष्ट आदि ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन