{"_id":"113-88200","slug":"Almora-88200-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया के दर्जनों गांवों में नहीं पहुंची सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया के दर्जनों गांवों में नहीं पहुंची सड़क
Almora
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चौखुटिया ब्लॉक के दर्जनों गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में नौ साल पहले मंजूर खीड़ा-खजुरानी और धुधलिया बिष्ट-सुनगढ़ी मोटर मार्ग का निर्माण विभागीय उदासीनता से अधर में लटका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि वर्ष 2005 में पीएमजीएसवाई से खीड़ा-खजुरानी (18 किमी), धुधलिया बिष्ट-सुनगढ़ी (8.5 किमी) मार्ग स्वीकृत हुए थे। लोनिवि की उदासीनता के चलते इन सड़कों का निर्माण नौ साल बाद भी शुरू नहीं हुआ है। सड़क नहीं होने से खीड़ा, जुकाणी, तल्ला और मल्ला गजार, खजुरानी, चनौला, धुधलिया, पांडेपुरी, रमनागांव, तल्ला और मल्ला ताजपुर, कफलिया, मालाखेत, खतीगांव, सुनगढ़ी समेत 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को पांच से दस किमी पैदल चलना पड़ता है। खीड़ा के जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने लोनिवि पर सड़कों का निर्माण शुरू करने में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से मंजूर सड़कों में शीघ्र काम शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मार्गों का निर्माण जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।