{"_id":"113-87056","slug":"Almora-87056-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत संस्थान और स्विस विकास एजेंसी के बीच करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत संस्थान और स्विस विकास एजेंसी के बीच करार
Almora
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल (अल्मोड़ा) और दिल्ली के स्विट्जरलैंड दूतावास में स्थित स्विस विकास एजेंसी हिमालय में पर्यावरण संवर्धन और विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर स्विस विकास एजेंसी के सहयोग विभाग की निदेशक डा. जैनी क्रूजर और जीबी पंत संस्थान के निदेशक डा. पीपी ध्यानी ने करार पत्र में हस्ताक्षर किए। जीबी पंत पर्यावरण एवं विकास संस्थान के निदेशक डा. ध्यानी ने बताया कि करार में यह तय हुआ है कि हिमालय क्षेत्र के बारे में हो रहे विभिन्न शोध कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दोनों एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। दोनों संस्थाओं के सहयोग से हिमालय पर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों और अन्य विशेषज्ञों के व्याख्यान कराए जाएंगे। दोनों एजेंसियां हिमालय क्षेत्र में पर्यावरणीय नीतियां बनाने और इस क्षेत्र के सतत विकास के लिए भी मिलकर काम करेंगी। डा. ध्यानी ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन और अन्य विषयों पर जीबी पंत पर्यावरण एवं विकास संस्थान के कार्यों को देखते हुए स्विस विकास एजेंसी ने संस्थान के साथ सहयोग करने का फैसला किया है। दोनों संस्थाओं से जुड़े वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी आपस में विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन