{"_id":"113-81108","slug":"Almora-81108-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने आल्टो को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने आल्टो को टक्कर मारी
Almora
Updated Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही आल्टो को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर दिया। मेडिकल परीक्षण में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। बस में सवार सभी 24 यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
रविवार सायं करीब चार बजे अल्मोड़ा डिपो की बस संख्या यूए-07टी-0757 दिल्ली के लिए रवाना हुई। एक किमी दूर जाखनदेवी के पास बस ने सामने से आ रही आल्टो संख्या यूके-01टीए-1014 को टक्कर मार दी। आल्टो में चालक ही सवार था। कार चालक नरेश को गंभीर चोट पहुंची है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर कोतवाल पीएल वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में परिवहन निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अफसरों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को दूसरी बस यूए-07-टी-1185 से दिल्ली के लिए रवाना किया। पुलिस ने दन्यां निवासी बस चालक शेर सिंह (55) का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल में शेर सिंह के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसे 81 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है। यदि चालक के शराब पीकर बस चलाने की रिपोर्ट आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।