फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   इलाज के दौरान मौत प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जंाच

इलाज के दौरान मौत प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जंाच

Tue, 17 Dec 2013 05:48 AM IST
Almora
Almora Updated Tue, 17 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। 11 दिसंबर को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत होने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया को जांच अधिकारी बनाया गया है। इसके लिए साक्ष्य आमंत्रित किए जा रहे हैं।

11 दिसंबर की शाम खांकर निवासी हरीश नेगी के पुत्र महेश की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने डाक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। इस मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई। बाद में कुमाऊं के स्वास्थ्य निदेशक ने भी अस्पताल का दौरा कर घटना के बारे में जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ भी मदद नहीं मिली है। बिसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा गया है। इधर प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू कर दी है। कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया को जंाच का काम सौंपा गया है। एसडीएम ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के पास इस मामले में लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य हों तो वह एक पखवाड़े के भीतर उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed