फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बल्टा में तेंदुए ने किया किशोरी को घायल

बल्टा में तेंदुए ने किया किशोरी को घायल

Tue, 17 Dec 2013 05:49 AM IST
Almora
Almora Updated Tue, 17 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में तेंदुओं के हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमेश्वर तहसील के डुंगरकोट गांव में दो दिन पहले ग्रामीण को शिकार बनाने के बाद रविवार को हवालबाग ब्लाक के बल्टा गांव में तेंदुए ने 15 वर्षीय किशोरी पर हमला कर दिया। घायल किशोरी को बेस अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

बल्टा गांव निवासी पूनम मेहता (15) पुत्री स्व. मोहन सिंह मेहता घर से आधा किमी दूर रविवार दिन में करीब 12 बजे मवेशियों को चराने गई थी। घात लगाए तेंदुए ने पूनम पर हमला बोल दिया। साथ आई अन्य महिलाओं के चिल्लाने पर तेंदुआ भाग निकला। तेंदुए ने पूनम के पीठ और पैर में पंजे मार दिए। हमले में पूनम गिर पड़ी और उसका दाहिना हाथ भी फैक्चर हो गया है। इधर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि घायल किशोरी के परिजनों को पांच हजार रुपये मुआवजा दे दिया गया है। सोमवार को मौके पर वन कर्मियों को भेजा जाएगा और पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन


डुंगरकोट में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर तहसील के डुंगरकोट के ग्रामीण को शिकार बनाने वाला तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने घटनास्थल के समीप पिंजरा लगा दिया है और ट्रेकुलाइजर गन के साथ वनकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं, लेकिन पिछले चौबीस घंटे में तेंदुआ नहीं दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि शुक्रवार शाम बयालाखालसा ग्राम पंचायत के डुंगरकोट गांव निवासी नंदन सिंह कैड़ा (45) पुत्र विशन सिंह कैड़ा को तेंदुए ने मार डाला था। अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ प्रेम कुमार ने बताया कि पिंजरा लगाने के बाद से तेंदुआ क्षेत्र में नहीं दिखा है। बताया कि मृतक के परिजनों को अहैतुक सहायता के रूप में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। शेष मुआवजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आवश्यक कार्रवाई के बाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed