फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   योग प्रशिक्षितों ने फूंका सीएम का पुतला

योग प्रशिक्षितों ने फूंका सीएम का पुतला

Mon, 16 Dec 2013 05:51 AM IST
Almora
Almora Updated Mon, 16 Dec 2013 05:51 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मांगों को लेकर योग प्रशिक्षितों ने आज भी धरना दिया। सभा करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग विषय लागू करने के बावजूद शिक्षक नहीं होने के कारण इसकी पढाई और प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पा रहा है। वक्तओं ने कहा कि अगामी चुनाव में कांग्रेस का विरोध किया जाएगा, और बागेश्वर आने वाले मंत्रियों का विरोध किया जाएगा। सभा के बाद तहसील गेट पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम में नंदन नगरकोटी, भाष्कर मिश्रा, नवीन, मोहित, कैलाश, चंद्र भानु, खालिद हुसैन, अजय चंदोला, नितिन, कविता परिहार, तारा चौधरी, निर्मला जोशी, जानकी पांडेय, चंपा जाशी,सदानंद बेरी, महेश धपोला आदि शामिल थे। उधर, अल्मोड़ा में नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों ने 74वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह मनराल ने सभी प्रशिक्षितों से संगठन में रजिस्ट्रेशन कराने का आह्वान किया। आज धरने में ममता पी कुमार, ललित बाराकोटी, हर्षवर्धन जोशी, राकेश चंद्र, गीतांजलि लोबियाल, पूरन चंद्र, भावना तिवारी, दीपा मेहरा, लक्ष्मी फुलारा, हर्ष सिंह, वंशीधर, मनोज तिवारी, भुवन गुणवंत, शंकर मनराल, नरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed