फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कसारदेवी से हिमालय के नजारे का क्या कहना

कसारदेवी से हिमालय के नजारे का क्या कहना

Sun, 24 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
Almora Updated Sun, 24 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा, कौसानी, रानीखेत, चौकोड़ी और पहाड़ के कई अन्य स्थानों से इन दिनों हिमालय बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है। अल्मोड़ा के निकट कसारदेवी से हिमालय का नजारा कुछ अलग रहता है। शायद इसीलिए कसारदेवी विदेशी पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहा है। इन दिनों हर रोज 15 से 20 विदेशी पर्यटक कसारदेवी और आसपास के क्षेत्रों में प्रकृति का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात समाप्त होने के बाद पिछले कुछ दिनों से पहाड़ के तमाम इलाकों से हिमालय की चोटियां बहुत साफ नजर आ रही हैं। कई देशी-विदेशी पर्यटक हर रोज हिमालय को निहारने पहुंच रहे हैं। कसारदेवी में दर्जनों विदेशी आसपास के गांवों में किराए के कमरों में कई दिनों तक ठहरकर प्रकृति का आनंद लेते हैं। इन दिनों हर रोज 15 से 20 विदेशी पर्यटक यहां घूमने पहुंच रहे हैं। अल्मोड़ा के पर्यटन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अक्तूबर में 543 विदेशी पर्यटक अल्मोड़ा पहुंचे।
विज्ञापन

इजराइल से हनीमून मनाने पहुंचे माउसे और उनकी पत्नी येल ने बताया कि वह दो दिन के लिए कसारदेवी आए थे लेकिन यहां की खूबसूरत छटा देखकर चार दिन रुक गए। यह जोड़ा कसारदेवी के एक होटल में ठहरा है। उन्होंने बताया कि यहां से एक दिन बाद वह हरिद्वार ऋषिकेश के लिए निकल जाएंगे। कई अन्य पर्यटक भी कसारदेवी इलाके में ठहरकर हिमालय को निहार रहे हैं। हालांकि केदारनाथ त्रासदी के बाद इस साल बंगाल से आने वाले पर्यटकों की तादाद काफी कम है। अन्यथा इस मौसम में होटल भरे रहते थे। इस बार पर्यटन व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed