{"_id":"113-66773","slug":"Almora-66773-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष ने भी ऐतिहासिक भवन के संरक्षण की पैरवी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष ने भी ऐतिहासिक भवन के संरक्षण की पैरवी की
Almora
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने हल्द्वानी स्थित ऐतिहासिक तहसील भवन को विरासत के रूप में संरक्षित करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं में राजस्व व्यवस्था की शुरुआत इसी भवन से हुई थी। यह इमारत भवन मात्र ही नहीं है अपितु पर्वतीय भवन शैली और इतिहास से भी जुड़ा है। इस इमारत को संरक्षित करने की जनभावना भी प्रबल है। सरकार को ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण को ठोस पहल करनी चाहिए। इस भवन में संग्रहालय अथवा कोई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किया जा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्राचीन इमारतें इतिहास और संस्कृति की ध्वजवाहक होती हैं। इनसे नई पीढ़ी को अतीत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होती है। सरकार को ऐतिहासिक भवनों को धरोहर के रूप में संरक्षित करने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के तहसील भवन से लोगों की भावना और इतिहास जुड़ा है। इसे तोड़ना ठीक नहीं है। इस भवन को बचाने के लिए संग्रहालय अथवा कोई महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किया जा सकता है। इस संबंध में सरकार को जनभावना के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।