{"_id":"113-44926","slug":"Almora-44926-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने की नारेबाजी
Almora
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अवशेष एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज महिला स्वास्थ्य कर्मचारी 24वें दिन भी हड़ताल पर रहीं। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों को काफी लंबे समय से एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी पूर्व में कई बार आंदोलन कर चुकी हैं इसके बाद भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अवशेष एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
सभा का संचालन जिला मंत्री बीना भारती तथा अध्यक्ष गायत्री बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। धरने में भवानी रावत, लीला तिलारा, गंगा तिवारी, अनीता आर्या, मीना आर्या, नंदी आर्या, नाहिद प्रवीन, गंगा कनवाल, निर्मला तिवारी, इंद्रा पांडे, रेवती पांडे, पुष्पा सिजवाली, नीरजा चौहान बैठे। इधर उप्र कर्मचारी संगठन के संयुक्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने आंदोलन को समर्थन दिया।