{"_id":"113-44553","slug":"Almora-44553-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
Almora
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया। चौखुटिया से हल्द्वानी जा रही अखबार की जीप ग्वाली के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से करीब बीस फीट नीचे गिर गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगे के लिए रेफर कर दिया गया है। जीप में कुल दस लोग सवार बताए गए हैं। जीप के एक पेड़ पर अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया।
अखबार उतारकर वापस लौट रही महेंद्रा मैक्स जीप यूके04-टीए-0809 सुबह सवारियां लेकर चौखुटिया से हल्द्वानी जा रही थी। इसी दौरान जीप ग्राम पंचायत ग्वाली के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से करीब बीस फीट नीचे गिर गई। दुर्घटना में घायल लोगों को 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया लाया गया।
सीएचसी के प्रभारी डा. एमसी जोशी ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लछीराम (52) पुत्र बचीराम ग्राम भटकोट, धन सिंह (48) पुत्र बिशन सिंह छिताड़ तथा कौशल्या देवी (60) पत्नी कुंदन सिंह ग्राम ग्वाली को रेफर कर दिया गया। जबकि शेष दो लोगों दीवान सिंह ग्राम सुनगड़ी तथा अमर सिंह ग्राम गाजा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जीप में कुल दस लोग सवार बताए गए हैं। जिनमें मामूली रूप से चोटिल पांच लोग मौके से ही गंतव्य को चले गए थे।
विज्ञापन
इधर हल्द्वानी निवासी चालक केशर खान उर्फ अब्बास ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। इधर पुलिस चौकी प्रभारी विजय मेहरा ने बताया कि पुलिस द्वारा चालक का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया, परंतु एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई। बहरहाल जीप के बीस फीट नीचे गिरने के बाद एक बडे़ पेड़ की जड़ में अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया।