{"_id":"113-44259","slug":"Almora-44259-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादन में गोपुली देवी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादन में गोपुली देवी रही प्रथम
Almora
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुग्ध समिति पभ्या में दुग्ध उत्पादकों को 17 हजार रुपये का बोनस बांटा गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में दुग्ध उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से दुग्ध उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर बताया गया कि दुग्ध समिति पभ्या में दुग्ध उत्पादन में गोपुली देवी प्रथम, गुसाई दत्त द्वितीय, बसंती देवी तृतीय रहे। इस मौके पर 42 दुग्ध उत्पादकों को 17,322 रुपये का बोनस के साथ ही पुरस्कार के तौर पर बाल्टिया वितरित की गई। साथ ही वर्ष 2009-10 का लाभांश भी दिया गया। दुग्ध संघ की क्षेत्रीय पर्यवेक्षक शोभा डालाकोटी ने दुग्ध संघ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विजय कुमार थे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष थान सिंह तथा संचालन सचिव गोपाल दत्त ने किया। इस मौके पर विशनुली देवी, भवानी देवी, प्रेम सिंह, हरीश चंद्र, लक्ष्मी दत्त आदि मौजूद थे।