{"_id":"113-44080","slug":"Almora-44080-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद है पुलिस : मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद है पुलिस : मीणा
Almora
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत। पुलिस क्षेत्र में शराब तस्करी रोकने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। चोरी और आपराधिक गतिविधियां रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। एसपी मीणा यहां कोतवाली में जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने क्षेत्रवार आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा भी की।
पुलिस कप्तान सुनील मीणा ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाहरी लोगों का सत्यापन होना भी जरूरी है। बाहर से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। श्री मीणा ने कहा कि पुलिस शराब तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद है। डीजी के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि इस बीच मंदिरों में चोरियों का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा की और इन्हें तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। बाद में पत्रकारों से श्री मीणा ने कहा कि जिले में पर्याप्त पुलिस फोर्स है। राजस्व क्षेत्र की पुलिस को रेगुलर पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। श्री मीणा ने कहा कि दीपावली पर्व पर मिलावटी खोया पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने दीपावली में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस अवसर पर सीओ केएस ह्यांकी, मनीषा जोशी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।