{"_id":"113-44074","slug":"Almora-44074-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गई दीपावली की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो गई दीपावली की धूम
Almora
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत। दीपावली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। व्यापारी कल रविवार को होने जा रहे धनतेरस की तैयारियों में जुटे हैं। अल्मोड़ा और अन्य कस्बों में दीपावली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं घरों के दरवाजों तथा देव मंदिरों को अल्पना आलेखन के जरिए खूबसूरत बनाने में व्यस्त हो गई हैं। कई स्थानों पर श्री राम चरित मानस तथा सुंदर कांड के पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है।
दीपावली सोमवार से शुरू हो रहा है। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोगों ने घरों तथा प्रतिष्ठानों को रंगरोगन करके उन्हें सुंदर ढंग से सजा दिया है। महिलाएं घर के दरवाजों तथा देव मंदिरों में ऐपण दे रही हैं। साथ ही लक्ष्मीजी के पैर के साथ ही उनकी चौकी भी बनाई जा रही हैं। रानीखेत निवासी भावना तिवारी का कहना है कि दीप पर्व पर लक्ष्मी जी विराजमान होकर हर किसी को सुख सौभाग्य तथा ऐश्वर्य प्रदान करती हैं। दीपावली को लेकर व्यापारियों में भी खास उत्साह है। धनतेरस पर बर्तन, कपड़ा, आभूषण समेत सभी किस्म की वस्तुएं आकर्षक ढंग से सजी हुई हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के मौके पर खुशगवार मौसम के बीच व्यापार अच्छा रहेगा। अल्मोड़ा, दन्यां, सोमेश्वर, लमगड़ा, नगर के अलावा रानीखेत क्षेत्र के ताड़ीखेत, चिलियानौला, भतरौंजखान, चमड़खान, मौलेखाल, द्वाराहाट, स्याल्दे तथा चौखुटिया में भी दुकानें आकर्षक ढंग से सजी हुई हैं।