{"_id":"31452","slug":"Almora-31452-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से प्यासे हैं बुसोला के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से प्यासे हैं बुसोला के लोग
Almora
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट। अनुसूचित जाति बस्ती बुसोला तोक के ग्रामीण चार साल से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। बुसोला के लोगों को एक किमी दूर पानी लाना पड़ रहा है। पानी किल्लत से जूझ रहे गांव के लोगों ने अब आंदोलन का मन बना लिया है। यही नहीं सलना, छतीना, तल्ली और कूई गांव में भी पेयजल योजना लंब समय से ठीक न होने से पानी की किल्लत बनी हुई है।
स लना, छतीना, तल्ली, मल्ली कहाली तथा कूई गांव की पेयजल योजनाएं लंबे समय से अस्तव्यस्त चल रही हैं। योजनाओं से ग्रामीणाें को कभी चौथे दिन तो कभी पांचवें दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। समय से पानी नहीं मिलने से गांव के चार हजार से भी अधिक लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर चौनलिया ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति बस्ती के बुसोला तोक के 30 परिवाराें को गत चार साल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नलोें में पानी नहीं टपकने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को साफ पानी के लिए एक किमी दूर जाना पड़ रहा है। वहां भी पानी भरने वालों की पहले से ही भीड़ लगी रहती है। पानी के चक्कर में ग्रामीणों की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। पानी की कमी से जहां वह ठीक से नहीं नहा पा रहे हैं। वहीं कपड़े भी नहीं धो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने योजनाओं से शीघ्र पानी नहीं मिलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान नंद राम, महिला मंगलज दल की अध्यक्ष तारा बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, हरेंद्र राम, संतोष कुमार, राजेंद्र अधिकारी, सरूली देवी, देव सिंह बिष्ट, बचे सिंह नेगी, मुन्नी बिष्ट तथा बहादुर सिंह बिष्ट आदि ने पानी की पर्याप्त आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। पेयजल संस्थान के सहायक अभियंता केएस खाती ने योजनाओं को दुरुस्त करने को प्रभावी कदम उठाने को स्थानीय कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए जाएंगे।