{"_id":"5cdef447bdec22073561bdfd","slug":"91558115399-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जस्टिस फार जितेंद्र समूह अल्मोड़ा ने टिहरी जिले के बसाण गांव निवासी जितेंद्र दास के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है। संगठन के बैनर तले शुक्रवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।
चौघानपाटा से शुरू हुआ कैंडल मार्च मालरोड होते हुए शिखर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने 26 अप्रैल को टिहरी जिले के बसाण गांव (नैनबाग) में विवाह समारोह के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के युवक जितेंद्र दास की हुई हत्या की निंदा की।
उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर सुरक्षा देने की भी मांग की। कैंडल मार्च में डॉ. प्रमोद कुमार, महेश लाल, पंकज टम्टा, डॉ. रंजना, प्रकाश चंद्र, सुरेश लाल, जीवन चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, संदीप टम्टा, महिपाल प्रसाद आदि शामिल हुए।