फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा

निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा
अल्मोड़ा। नए शिक्षा सत्र में निजी विद्यालयों को फीस बढ़ाने का कारण शिक्षा विभाग को बताना होगा। अन्यथा शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालायों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। निजी विद्यालय पिछले शिक्षा सत्र के सापेक्ष नए शिक्षा सत्र में दस फीसदी से अधिक फीस किसी भी हालत में नहीं बढ़ा सकते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि यदि कोई विद्यालय पिछले शिक्षा सत्र के सापेक्ष नए शिक्षा सत्र में शुल्क में बढ़ोतरी करता है तो इसका कारण बताना होगा। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निजी विद्यालय दस फीसदी तक ही शुल्क में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनिफार्म विद्यालय से खरीदने के लिए बच्चों और अभिभावकों पर दबाव नहीं डाला जा सकता है। यदि फीस अधिक बढ़ाने और बच्चों के लिए विद्यालय से कापी-किताब और यूनिफार्म विद्यालय से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव डालने संबंधी शिकायत मिली तो ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर नए शिक्षा सत्र में बुकसेलरों की दुकानों में कापी किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों की भीड़ लगी हुई है। पिछले साल के मुकाबल कापी किताबों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे अभिभावकों में आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed