फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी: नेगी

पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी: नेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी: नेगी

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डा. एसएस नेगी ने कहा कि पिछले दस वर्षो में पर्वतीय जिलों से अधिक पलायन हुआ है। अन्य जिलों की अपेक्षा पौड़ी और अल्मोड़ा जिले से सबसे अधिक पलायन हुआ है। विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से पलायन के कारण व इसे रोकने के लिए सुझाव मांगे।

कृषि विभाग द्वारा बताया कि जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाना एक मुख्य समस्या है। विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पहाड़ में आवागमन की बड़ी समस्या है। इस कारण फसल, फलों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। पलायन का एक और कारण विपणन की समस्या है। जिस कारण किसान उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त करने से रह जाते हैं। पहाड़ से पलायन रोकने के लिए गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, हिंदी, अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन शुरू किए जाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि पर्यटन सर्किट के रूप में अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देकर पलायन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


नेगी ने कहा कि सभी विभागों के सुझावों तथा समस्याओं का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इस मौके पर अपर आयुक्त ग्राम्य विकास डॉ. आरएस पोखरिया, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी केके पंत, पलायन आयोग के शोध अधिकारी जीबी चंद्रानी, गोविंद धामी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed