फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने पर दुगौड़ा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने पर दुगौड़ा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने पर दुगौड़ा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्लाक मुख्यालय की ओर से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के निराकरण को लेकर यहां दुगौड़ा गांव में शिविर का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख रचना रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में पेयजल, पेेंशन के मुद्दे छाए रहे। ग्रामीणों ने 12 साल बाद भी चौकुनी-दुगौड़ा मोटर मार्ग में कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की मांग जोर शोर से उठाई। ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों से तत्काल समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई।


दुगौड़ा गांव में आयोजित शिविर में गाम विकास, मनरेगा, पेयजल विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि ग्रामीणों को तमाम समस्याओं को लेकर दूर दराज के क्षेत्रों से ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय आना पड़ता है। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए ही गांवों में इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पानी और पेंशन की समस्या उठी। दुगौड़ा में गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने पर आक्रोश भी दिखा। लोगों ने कहा कि चौकुनी-दुगौड़ा मोटर मार्ग का टान 12 साल पहले हो चुका है, लेकिन आज तक ग्रामीणों का इसका मुआवजा तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने कहा कि 108 एंबुलेंस वाहन का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने अधिकारियों से जन समस्याओं का निराकरण तत्काल करने को कहा। इस दौरान इंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह, बसंत नेगी, दिनेश उपाध्याय, महेश्वर अधिकारी सहित बिष्टकोटली, मौना, दुगौड़ा, खनियां के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed