{"_id":"5bbcdaaa867a55281551d019","slug":"91539103402-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, खबर छपने के बाद चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड, खबर छपने के बाद चस्पा किया नोटिस
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। खबर छपने के बाद अधिकांश मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं पहुंचे। हालांकि सुबह के वक्त पहुंचे कुछ मरीज जानकारी मिलने के बाद वापस चले गए। इधर अमर उजाला में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की सूचना चस्पा कर दी।
जिला अस्पताल की महिला रेडियोलॉजिस्ट के कोर्ट एविडेंस में जाने के कारण बीते सोमवार से जिला अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। इस दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इसकी जानकारी नहीं थी और मरीज घंटों कक्ष के बाहर बैठकर अल्ट्रासाउंड होने का इंतजार कर रहे थे।
अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर कोई जानकारी भी नहीं लिखी गई थी। इधर खबर छपने के बाद मंगलवार को अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने का नोटिस चस्पा कर दिया। सीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट बुधवार को महिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगी। बृहस्पतिवार से वह जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड करेंगी।