{"_id":"5aeb42874f1c1b87648b5979","slug":"91525367431-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में छात्रों का धरना, विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में छात्रों का धरना, विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Updated Thu, 03 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के कई छात्र-छात्राओं के सुधार परीक्षा के बाद दो से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने पर सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देने के आदेश के विरोध में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परिसर में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीएससी द्वितीय सेमेस्टर में दो विषयों से अधिक में अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के लिए नौ प्रश्नपत्रों की परीक्षा दोबारा देने का आदेश अव्यवहारिक है। छात्र-छात्राओं की जिन विषयों में बैक आई है वह उन्हीं विषयों की परीक्षा देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधार परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देना अनिवार्य करना ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि कई छात्र-छात्राओं की सुधार परीक्षा का परिणाम आज तक नहीं आया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राध्यापकों के विभागों में उपस्थिति नहीं होने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत, महासचिव आशीष पंत, दीपक मेहता, इंद्रजीत, नितिन मेहता, संजय जोशी, मयंक साह, सागर सिंह, नेहा लमगडिय़ा, नेहा, पूजा कोरंगा, लता, भावना, राहुल खोलिया, नवल बिष्ट, पवन मेहरा, पंकज रावत, शालिनी परगाई समेत बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इधर परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी ने कहा कि विवि प्रशासन ने नियमों के मुताबिक ही परीक्षा संबंधी आदेश जारी किए हैं। इस बारे में छात्रों को भी जानकारी दे दी गई है।