{"_id":"5a1aef7c4f1c1bf4688bda67","slug":"91511714684-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों, बंदरों के आतंक से छुटकारा नहीं मिलने से बढ़ रहा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों, बंदरों के आतंक से छुटकारा नहीं मिलने से बढ़ रहा आक्रोश
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर महिला कल्याण संस्था के बैनर तले विभिन्न संगठनों का चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वक्ताओं ने कहा कि नगर में आवारा कुत्तों तथा बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। कई बार कुत्ते तथा बंदर लोगों को काट चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें पकड़ने के लिए ठोस कार्य योजना नहीं बन पा रही है। नगर मेें बंदरवाड़ा बनाने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक बंदरवाडा नहीं बना है। वनों में अंधाधुंध कटान होने से जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं।
इस कारण जंगली जानवर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं। धरने पर रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, रमेश लोहनी, मनोज सनवाल, पीजी गोस्वामी, मनीष जोशी, ईश्वर चंद्र उपाध्याय, दिनेश जोशी, केशव दत्त पांडे, शांति पांडे, केसी तिवारी, बार एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्र सिंह मियान, प्रकाश रावत, हरीश अधिकारी, कुंवर बिष्ट, कर्नल जयंत थापा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनीता रावत, अख्तर हुसैन, रेखा कापड़ी, नेहा बिष्ट, रेखा जीना, निर्मला यादव, चंपा अधिकारी, आशीष सिंह, प्रताप सिंह सत्याल आदि बैठे।