{"_id":"59d3c0924f1c1b72548b5717","slug":"91507049618-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हुआ: कुंजवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हुआ: कुंजवाल
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, आर्थिक मंदी के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने आने वाले पांच अक्तूबर को रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में विशाल जनसभा आयोजित की है। उन्होंने कहा कि सभा और रैली के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश और केंद्र सरकार का ध्यान ज्वलंत समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगी।
कुंजवाल ने आरोप लगाया कि रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रतिदिन महंगाई में इजाफा हो रहा है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से मिलने वाला खाद्यान्न का कोटा समाप्त किया जा रहा है। विभिन्न पेंशन योजनाओं में कटौती की जा रही है। जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि इन तमाम जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में पांच अक्तूबर को सुबह 11 बजे अल्मोड़ा में जनसभा कर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेगी।