फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मध्याह्न भोजन में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि

मध्याह्न भोजन में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि

Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि
अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श जूहा चंद्रकोट-देवड़ा (भैंसियाछाना) में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता के मामले की रिपोर्ट जांच कमेटी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है। जांच में मध्याह्न भोजन मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी पर अनियमितता के आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव ने प्रधानाध्यापक बवाड़ी को स्थानांतरित विद्यालय जूहा विशौदकोट (लमगड़ा) में कार्यभार ग्रहण करने के लिखित निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजकीय आदर्श जूहा चंद्रकोट-देवड़ा में मध्याह्न भोजन में अनियमितता के मामले की मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने जांच के आदेश दिए थे। जीआईसी चौंरा के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक और उप शिक्षा अधिकारी लमगड़ा तारा सिंह को जांच अधिकारी नामित किया था। सीईओ सोनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है और रिपोर्ट में मध्याह्न भोजन में अनियमितता की पुष्टि हुई है। मालूम हो कि डीईओ (प्रारंभिक) आरएस यादव ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए जूहा चंद्रकोट देवड़ा के प्रधानाध्यापक बवाड़ी का जूहा विशौदकोट प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया था। बाद में उन्होंने जांच होने तक प्रधानाध्यापक को अपने मूल विद्यालय चंद्रकोट देवड़ा में बने रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इधर डीईओ (प्रारंभिक) यादव ने प्रधानाध्यापक बवाड़ी को जारी आदेश में कहा है कि अनियमितता मामले में जांच रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें मध्याह्न भोजन मामले में अनियमितता के आरोपों की पुष्टि हुई है। उन्होंने प्रधानाध्यापक बवाड़ी को आदेशित किया है कि वह तत्काल स्थानांतरित विद्यालय राजकीय जूनियर हाईस्कूल विशौदकोट (लमगड़ा) में कार्यभार ग्रहण कर सूचना संबंधित अधिकारियों और डीईओ कार्यालय को प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed