फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आवासीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ

आवासीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ

Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आवासीय विश्वविद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ
अल्मोड़ा। आवासीय विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से पढ़ाई शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में अब तक 60 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन


फिलहाल आवासीय विवि यहां पांडेखोला में किराए के भवन में संचालित हो रहा है। प्रथम चरण में विश्वविद्यालय में आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन, खुदरा प्रबंधन, जैविक खेती और दीर्घजीवन यापन, लॉजिस्टिक, ऑटोमोबाइलिटी, बीएससी में इंटरनेट आफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटरिंग, साइबर सिक्यूरिटी विषयों में पाठ्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं से एमओयू हो चुका है। यह कोर्स क्रमश: क्लब महेंद्रा, सापर स्टोक, एकेडमिक ऑफ वैल्यू मैनेजमेंट, टाटा मोटर्स और अशोका लीलैंड के सहयोग से चलाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को दो महीने इंडस्ट्री में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस दौरान उन्हें स्टाइफंड भी मिलेगा। विवि में एक वर्ष के प्रशिक्षण में डिप्लोमा, दो वर्ष के प्रशिक्षण पर एडवांस डिप्लोमा और तीन साल का प्रशिक्षण लेने पर बैचलर डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने में कोई समस्या हो तो वे आवासीय विश्वविद्यालय के पांडेखोला स्थित कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कक्षाओं के संचालन के समय अमित जोशी, कमल जोशी,, रितिक सनवाल, मलिका तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed