{"_id":"5c9fa885bdec22145f539b06","slug":"81553967237-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी उतीर्ण नहीं करने वाले 138 शिक्षामित्रों पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी उतीर्ण नहीं करने वाले 138 शिक्षामित्रों पर लटकी तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में 138 शिक्षा मित्रों ने निर्धारित समय तक भी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। जिससे इन शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने शिक्षा निदेशालय को संबंधित शिक्षा मित्रों की सूची प्रेषित कर दी है।
जिले में 2000 से 2009 तक कुल 231 शिक्षा मित्र तैनात किए गए थे। सरकार ने शिक्षा मित्रों को टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया था। जिले में विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे 73 शिक्षा मित्रों ने पूर्व में ही टीईटी परीक्षा पास कर ली थी, जो कि पहले ही नियमित हो गए हैं। वहीं शेष 158 शिक्षा मित्र औपबंधिक और तदर्थ रूप से तैनात हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 31 मार्च 2019 तक ऐसे शिक्षा मित्रों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का समय दिया है, लेकिन जिले के 158 शिक्षा मित्रों में से इस बार बीस शिक्षा मित्रों ने ही टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। शेष बचे 138 शिक्षा मित्र अब तक टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। जिससे इन शिक्षा मित्रों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव ने बताया कि टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले शिक्षा मित्रों की सूची निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है।